हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर 5 लाख रुपये मिलेगा सब्सिडी

by Manu
हरियाणा सरकार

चंडीगढ़, 21 मई 2026: हरियाणा सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और बढ़ते डीजल संकट से राहत दिलाने के लिए किसान इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी। सरकार का लक्ष्य खेती की लागत कम करना, प्रदूषण घटाना और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।

कृषि मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 45 हॉर्सपावर वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का लाइव डेमो भी दिखाया गया।

डेमो के दौरान ट्रैक्टर ने खेत में रोटावेटर लगाकर सफल जुताई की। किसानों के मन में यह संशय था कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों का भार नहीं उठा पाएगा, लेकिन प्रदर्शन ने इस आशंका को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।

45 हॉर्सपावर वाला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बाजार में करीब 15 लाख रुपये का है। सरकार इसकी कीमत में 2 लाख रुपये की कमी कराने की कोशिश कर रही है। इसके बाद ट्रैक्टर 13 लाख रुपये का पड़ेगा।

5 लाख रुपये सब्सिडी मिलने के बाद किसान को सिर्फ 8 लाख रुपये ही चुकाने होंगे।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार की कर्मचारियों को हिदायत, 22 मई तक दाखिल करें वार्षिक संपत्ति विवरण

You may also like