3
गुवाहाटी, 21 मई 2026: भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक रंजीत कुमार दास को 16वीं असम विधानसभा का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
प्रोटेम स्पीकर चंद्र मोहन पटवारी ने सदन में घोषणा की कि रंजीत कुमार दास के समर्थन में तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। उनके खिलाफ किसी अन्य विधायक का नामांकन नहीं आया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
यह रंजीत कुमार दास का दूसरा कार्यकाल है। पहले 2016 में भाजपा की पहली सरकार बनने पर भी उन्होंने स्पीकर पद संभाला था। वह भवानीपुर-सोरभोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2011 से लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंच रहे हैं।
ये भी देखे: हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार ली असम CM पद की शपथ, 4 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ