4
नैनीताल, 21 मई 2026: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक सड़क हादसा हुई है। भवालीगांव बाईपास पर एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की खबर है। हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड पर ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले हुआ। यूपी नंबर (UP-32-QU-1874) वाली कार में कुल पांच लोग सवार थे।
स्थानीय पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया। हादसे में एक बच्चे सहित दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस, SDRF और SSB की टीम ने सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ये भी देखे: चमोली में THDC सुरंग हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 60 मजदूर घायल