पटना, 20 मई 2026: बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5:30 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव सहित सभी कैबिनेट मंत्री बैठक में शामिल होंगे।
बैठक के बाद शाम 6:30 बजे आईपीआरडी हॉल में कैबिनेट की आधिकारिक ब्रीफिंग दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य से जुड़ी विकास योजनाओं, कर्मचारियों से संबंधित प्रस्तावों और नई नीतियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सरकार कुछ बड़े लोकहित के फैसले ले सकती है।
गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक 13 मई को हुई थी। उस बैठक में कुल 19 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। उस बैठक में बिहार के करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
ये भी देखे: बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बनेंगे मंत्री, कल लेंगे शपथ