चंडीगढ़, 20 मई 2026: शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी पार्टियां छोड़ दीं और आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुमन ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।
पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि पिछली सरकारों ने बेअदबी के संवेदनशील मुद्दे पर केवल राजनीति की और दोषियों को बचाने का काम किया। इसके विपरीत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने इस बिल को लाकर यह साबित कर दिया है कि उनके दिल में गुरु साहिब के प्रति अगाध श्रद्धा है। इस कड़े कानून के लागू होने से उन असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा होगा जो बेअदबी करने की कोशिश करते हैं, और पंजाब की धार्मिक सहिष्णुता तथा शांति बनी रहेगी।
दूसरी ओर, OSD घुमन ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि ‘AAP’ में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पंजाब कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष और महिला एवं बाल कल्याण सदस्य (जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी) कीतू ग्रेवाल, सतपाल सिंह (पूर्व चेयरमैन पनग्रेन), कमलदीप सिंह राणा वरका (महासचिव पंजाब कांग्रेस), समनदीप कौर (अध्यक्ष महिला सेल कांग्रेस मलोट), हरदेव सिंह (पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति व बीसी विंग प्रभारी अटारी), चरणजीत कौर (ब्लॉक समिति सदस्य), गुरमेल सिंह (महासचिव देहाती व उम्मीदवार जिला परिषद तलवंडी साबो), हरदेव सिंह (पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य व पूर्व सरपंच), जसकरन सिंह जथवाल (पूर्व महासचिव कांग्रेस), वशन सिंह और सुरजीत सिंह (पूर्व सरपंच, गांव गुरुनानकपुरा, ब्यास) शामिल हैं।।
ये भी देखे: शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में हुए शामिल