हरियाणा के रेवाड़ी में केमिकल कंपनी में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

by Manu
रेवाड़ी आग

रेवाड़ी, 15 मई 2026: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में जीएलएस कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद कंपनी परिसर में एक के बाद एक जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह कंपनी केमिकल उत्पादों का निर्माण करती है।

आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं और काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना स्थल पर भगदड़ मच गई और कामगार व कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

ये भी देखे: नोएडा में दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, दोनों कंपनियां जलकर राख

You may also like