पटना, 15 मई 2026: पटना समेत पूरे बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। तीन जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यह इस साल बिहार का सबसे गर्म दिन है। गया सबसे गर्म रहा जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतास में 44.5 डिग्री और बक्सर में 44.4 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग ने आज रोहतास, कैमूर और बक्सर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए बक्सर के डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश दे दिया है। समस्तीपुर में सुबह 11 बजे तक ही कक्षाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिन में तेज धूप और उमस लोगों को काफी परेशान करेगी। कुछ इलाकों में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी संभव है।
बिहार में 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। इन नौ दिनों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा।
ये भी देखे: बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट, 15 मई तक बारिश-आंधी की संभावना