3
चंडीगढ़, 15 मई 2026: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह मात्र पांच दिनों के अंदर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।
बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण तेल कंपनियां घाटे में चल रही थीं। घाटे की भरपाई के लिए कंपनियों ने दाम में बढ़ोतरी की है।
ये भी देखे: पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, स्पीड और पावर की कीमत 2 रुपये महंगा हुआ