तिरुवनंतपुरम, 18 मई 2026: केरल में मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है।15 जून 2026 से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। विस्तृत दिशानिर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायकों, स्कूल रसोइया कर्मचारियों, पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और आया के मानदेय में ₹1,000 प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई। राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक अलग विभाग गठित करने का फैसला लिया गया। सीएम सतीशन ने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया।
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा, “किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है।”
ये भी देखे: केरलम में वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी और प्रियंका हुए शामिल