भगवंत मान परिवार सहित तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे, पीएम मोदी पर बोला हमला

by Manu
भगवंत मान पटना

पटना, 18 मई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज परिवार सहित बिहार के तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि सिखों के पांच तख्तों में से एक तख्त श्री पटना साहिब है। यहीं से जुल्म के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्होंने देश में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अरदास की है।

भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी ने अघोषित लॉकडाउन लगा दिया है और लोगों को विदेश यात्रा न करने तथा घर से काम करने की सलाह दे रहे हैं, वहीं खुद विदेश यात्राओं पर निकल गए हैं।

सीएम मान ने कहा, “उन्हें अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से पूछकर देश को बताना चाहिए कि असल में हमारे देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति क्या है।”

ये भी देखे: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री नांदेड़ साहिब में माथा टेका, नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग

You may also like