चंडीगढ़, 16 मई 2026: CBSE 3rd Language Rule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए 1 जुलाई 2026 से तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य कर दिया है। CBSE के परिपत्र के अनुसार, तीन भाषाओं (R1, R2 और R3) में से कम से कम दो भाषाएं भारतीय मूल की होनी चाहिए। यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और स्कूल शिक्षा के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (NCF-SE) 2023 के अनुरूप की गई है।
देखें क्या है नया नियम?
कक्षा 9 से तीन भाषाएं अनिवार्य।
कम से कम दो भाषाएं भारतीय मूल की होंगी।
कक्षा 10 में तीसरी भाषा (R3) की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।
R1 मुख्य भाषा होगी, R2 दूसरी भाषा होगी।
R3 का अध्ययन 2026-27 से कक्षा 6 में शुरू होकर 2030-31 तक कक्षा 10 तक पूरी तरह लागू होगा।
R1 और R2 स्तर पर चुनी गई भाषाएं अलग-अलग होनी चाहिए।
CBSE ने स्पष्ट किया कि भारत की दो आधिकारिक भाषाएं हिंदी और अंग्रेजी सहित संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाएं और अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं इस व्यवस्था में शामिल हैं।
ये भी देखे: CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस बार पास प्रतिशत घटकर 85.20% रहा