2
चंडीगढ़, 16 मई 2026: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19 और 20 मई को चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे। क्रेमलिन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
इस दौरान पुतिन की चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से महत्वपूर्ण मुलाकात होगी।
यह दौरा विश्व राजनीति के मौजूदा परिवर्तनशील माहौल में काफी अहम माना जा रहा है। क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन की यात्रा महज कूटनीतिक मुलाकात नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी गहरी दोस्ती का जश्न है।
पुतिन का दौरा वर्ष 2001 में हुए ‘चीन-रूस मैत्री संधि’ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है।
ये भी देखे: ट्रम्प ने इजराइल-लेबनान सीजफायर तीन हफ्ते बढ़ाया, ईरान पर कही ये बात