चंडीगढ़, 14 मई 2026: चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे और बड़े चरण की घोषणा की है। इस चरण में हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
SIR के तीसरे चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन तीनों राज्यों में खराब मौसम और जनगणना के कारण SIR का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात किए जाएंगे। इनकी मदद के लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी काम करेंगे।
दिल्ली में SIR प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए SIR की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
ये भी देखे: तमिलनाडु में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR में 7.4 लाख से ज्यादा नाम कटे