अबोहर, 12 मई 2026: अबोहर में थाना नंबर एक पुलिस ने अजीत नगर इलाके में गश्त के दौरान दो युवकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी टीम को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे थे।
एसएसपी गगन अजीत सिंह के निर्देशों और एसपी आसवंत सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सहायक थानेदार बलबीर सिंह की टीम दाना मंडी से अजीत नगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त कर रही थी।
रात के समय दो युवक सामने आए। वे पुलिस को देखकर घबरा गए और झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 506 ग्राम अफीम और 29 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 15, 18, 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी देखे: अबोहर तहसील कॉम्प्लेक्स पार्किंग में गोलीबारी, पुरानी रंजिश में युवक की मौत, दो घायल