पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान

by Manu
cctv solar pannel

चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026: पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे इस जासूसी गिरोह का मुख्य ऑपरेटिव बता रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके सहयोगी सोलर पावर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए खासतौर पर भारतीय सेना से जुड़े इलाकों की निगरानी की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, इन कैमरों में 4G कनेक्टिविटी लगाई गई थी, जिसके माध्यम से लाइव फुटेज मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए सीधे पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी।

पुलिस ने कपूरथला से चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था।

इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी देखे: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में पलवल पुलिस ने पकड़े 2 जासूस

You may also like