CM सम्राट चौधरी ने DM-SP बैठक में दिए निर्देश, बोले- अपराधियों की तस्वीर पर माला पहना दीजिए

by Manu
सम्राट चौधरी

पटना, 29 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अधिवेशन भवन में सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ अहम बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “बच्चियों से जुड़े जघन्य अपराध में तुरंत एक्शन लीजिए। मृत बच्चियों की तेरहवीं से पहले अपराधियों की तस्वीर पर माला पहना दीजिए।”

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और व्यापारियों को बेहतर सुरक्षा देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने कार्यालय में बैठें और जनता की समस्याओं का निस्तारण करें।

ये भी देखे: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – ‘मेक इन बिहार’ के विजन को आगे ले जाएंगे

You may also like