भोजपुर की कोईलवर-चांदी सड़क को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव, जाम की समस्या जल्द होगी खत्म

by Manu
bihar new four lane road

भोजपुर, 29 अप्रैल 2026: Bhojpur New Four Lane: भोजपुर जिले की महत्वपूर्ण कोईलवर-चांदी मुख्य सड़क मार्ग को अब फोर लेन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क को फोर लेन (Bihar New Four Lane Road) बनाने का पूरा प्रस्ताव तैयार कर राज्य मुख्यालय भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

वर्तमान में यह सड़क मात्र 7 मीटर चौड़ी टू लेन है, जिसे बढ़ाकर 14 मीटर चौड़ी फोर लेन बनाया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि बालू ढुलाई और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी यह मार्ग और अधिक उपयोगी हो जाएगा।

सड़क के चौड़ीकरण से जाम की समस्या में काफी कमी आएगी। भारी वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। यह मार्ग आसपास के क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक रूट के रूप में भी काम करेगा, जिससे मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव घटेगा। सड़क के साथ लगभग एक दर्जन छोटे-बड़े पुल-पुलियों का भी निर्माण किया जाएगा।

पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है।

ये भी देखे: मिनटों में होगा बख्तियारपुर-मोकामा तक का सफर, अंतिम चरण में है फोरलेन का काम

You may also like