चंडीगढ़, 26 मार्च 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इस बैठक में ईरान के साथ जारी जंग के चलते पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है।
चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री आचार संहिता के कारण इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इन राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए कैबिनेट सेक्रेटेरिएट की ओर से अलग बैठक आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग लंबे समय तक चली तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे।
उन्होंने कहा था, “आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का पूरा सहयोग जरूरी है। हमें टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना होगा।”
ये भी देखे: मध्य-पूर्व तनाव के बीच इजरायल का दावा, ईरान के IRGC नेवी चीफ अलिरेजा तंगसिरी मारे गए