हरियाणा में दमकल कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल, 87 नगर निकायों के कर्मचारी देंगे समर्थन

by Manu
हरियाणा दमकल हड़ताल

चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: हरियाणा के दमकल कर्मी 8 और 9 अप्रैल को दो दिन की हड़ताल पर जाएंगे। उनकी मांग है कि फरीदाबाद की फैक्टरी में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले दो साथियों को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिजनों को नियमानुसार सभी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि इस हड़ताल को प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों के कर्मचारी पूर्ण समर्थन देंगे।

हड़ताल के दौरान दोनों दिनों भोजन अवकाश के समय सभी निकायों में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने कहा कि दिवंगत दमकल कर्मी भवी चंद्र शर्मा और रणबीर सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है।

प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि इन दोनों परिवारों को सम्मानजनक सहायता, मुआवजा और अन्य सभी सुविधाएं जल्द से जल्द दी जाएं। साथ ही सेवा के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की गई है।

ये भी देखे: हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन ने खत्म की हड़ताल, कल से काम पर लौटेंगे

You may also like