जालंधर के BSNL एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों के उपकरण जलकर खाक

by Manu
जालंधर BSNL एक्सचेंज

जालंधर, 25 मार्च 2026: जालंधर के नागरा रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये के महंगे उपकरण और मशीनरी जलकर राख हो गए।

आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में पूरे परिसर को धुएं और लपटों ने घेर लिया।

प्राथमिक जांच में अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट को हादसे का मुख्य कारण बताया है। आग की वजह से मकसूदां, लिधड़ा, विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट, लीज लाइन और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

इस अग्निकांड में एक्सचेंज के अंदर रखे महंगे तकनीकी उपकरण जल गए हैं। विभाग ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही बीएसएनएल के एसडीओ मनीष कुमार, जेटीओ चमकौर सिंह और प्रीत मोगल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तुरंत पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आगे फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये भी देखे: चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौजूद

You may also like