मोहाली में मकान मालिक पर ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लगे कथित आरोप

by Manu
दरिंदगी

मोहाली, 25 मार्च, 2026: (जोनी) मोहाली के फेज़-2 में एक किराये के मकान में रह रही महिला ने मकान मालिक पर उनकी बेटी के साथ बहला-फुसलाकर ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के कथित दोष लगाए हैं | महिला का कहना है कि मकान मालिक राजा कांग्रेस नेता है।

महिला अनीता ने पंजाब के मुख्यमंत्री और डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) को शिकायत भेजी है। महिला के मुताबिक, उसके परिवार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत में महिला ने कहा है कि वह और उसका परिवार किराए के मकान में रह रहे हैं और रेगुलर किराया दे रहे हैं। मकान मालिक कथित तौर पर कुछ समय से उसे परेशान कर रहा है।

महिला के मुताबिक, पहले उसने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ कथित तौर पर गलत काम किया किया। बाद में, जब मामला सामने आया, तो उसने उसे कथित तौर पर धमकाना शुरू कर दिया और परिवार पर घर खाली करने का दबाव बनाया।

दूसरी ओर, मकान मालिक ने इन आरोपों से इनकार किया है। मकान मालिक ने बताया कि मकान उस महिला ने किराए पर दिया हुआ था, उसने उस मकान में PG खोल रखा है और लड़कों को रखकर किराया वसूलती है। जब उसे इस बारे में पता चला और उसने विरोध किया तो महिला ने उस पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। महिला ने बताया कि मकान का किराया ज्यादा होने के कारण उन्होंने मकान मालिक की मर्जी पर कमरा किराए पर दिया था।

ये भी देखे: पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी, 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला इलाज

You may also like