रिंकू सिंह को खेल अफसर बनाया गया, जॉनिंग लेटर लेने नहीं पहुंचे CM योगी ने ली चुटकी

by Manu
रिंकू सिंह

लखनऊ, 25 मार्च 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम यूपी के पांच खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे और 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर क्रिकेटर रिंकू सिंह को भी खेल अधिकारी (RSO) पद पर नियुक्त किया गया है। हालांकि रिंकू सिंह कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे।

योगी ने इस पर कहा कि रिंकू सिंह पहले से किसी कैंप का हिस्सा हैं और वहीं चले गए हैं। इसलिए वे यहां नहीं आ सके। उनका नियुक्ति पत्र यहां रखा है, बाद में उन्हें दे दिया जाएगा।

जॉइनिंग लेटर देते समय सीएम योगी मजाक के मूड में भी नजर आए। उन्होंने चुटकी ली और कहा, “हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके हैं। चौका-छक्का कहीं भी लगे, गेंद और बल्ला तो यूपी का ही होता है।”

इस दौरान गाजीपुर के राजकुमार पाल को पुलिस विभाग में DSP बनाया गया।

ओलंपिक पदक विजेता नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी का जॉइनिंग लेटर मिला।

मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।

ये भी देखे: नवरात्रि कार्यक्रम में CM योगी बोले – ₹50,000 करोड़ निवेश और 50 हजार युवाओं को रोजगार का रास्ता खुला

You may also like