पटना, 24 मार्च 2026: बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान स्थित पर्यटन विभाग का पवेलियन लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा। विभाग के स्टॉल पर 900 से अधिक आगंतुकों ने राज्य के विभिन्न पर्यटकीय स्थलों की पूरी जानकारी ली। वहीं माता जानकी पुनौराधाम मंदिर सीतामढ़ी, बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप वैशाली, बापू टावर पटना, जू व नेचर सफारी राजगीर और ग्लास ब्रिज की थ्री-डी प्रतिकृति बनाई गई। जिसे देखने के लिए आगंतुकों की भीड़ लगी रही।
इसके अलावा पवेलियन में मौजूद आधुनिक AR/VR डिवाइस से 300 से अधिक लोगों ने वर्चुअल रूप में पर्यटन स्थलों का अनुभव किया। इस डिवाइस से आगंतुकों को राजगीर के स्तूप, नालंदा का विश्वविद्यालय, बोधगया जैसे कई स्थलों का अनुभव कराया गया। इस पहल से आगंतुक डिजिटल माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराया।
उधर पर्यटन विकास निगम की ओर से लगे व्यंजन मेले में मौजूद बिहारी व्यंजन लोगों को पारंपरिक खाने और मिष्ठान से आर्कर्षित कर रहे हैं। इसकी खुशबू लोगो को पवेलियन की ओर खीच रही है। यहां पुआ, खीर, लिट्टी-चोखा से लेकर खुरमा-बेलग्रामी तक के स्टॉल लगे हुए हैं। इनमें मुख्य रूप से चूड़ा-घुघनी, सिलाव एवं सुपौल का खाजा, बाढ़ और धनरूआ की लाई, पुआ, खगड़िया का पेड़ा, सीतामढ़ी का खीर मोहन, मसालेदार सत्तू, जूस, जलेबी, आरा की बेलग्रामी, खीर, पीठा, मूंग कचोरी, खोवे का बारा, बालूशाही, मक्के की रोटी-सरसों का साग, चाट, चॉमिन, लीची जूस, आंवला कैन्डी-पाचक, डोसा-इडली, कुल्हड़ चाय, गोलगप्पा, केसरिया कुल्फी, मुरब्बा, फलूदा ठंडई, नॉनवेज में आहूना मटन, बिहारी कवाब, चिकेन ताश इत्यादि व्यंजन स्टॉल आकर्षण के केंद्र हैं।
ये भी देखे: CM नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की