JDU President: नीतीश कुमार चौथी बार जदयू के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

by Manu
Nitish Kumar

चंडीगढ़, 24 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को चौथी बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को नीतीश कुमार के निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा।

नीतीश कुमार इसी महीने 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। वे जल्द ही मुख्यमंत्री का पद छोड़कर दिल्ली जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने साफ कर दिया है कि पार्टी और सरकार दोनों पर उनकी नजर बनी रहेगी।

जदयू के विधायकों की बैठक में उन्होंने कहा था कि राज्यसभा जरूर जा रहे हैं, लेकिन पार्टी और सरकार को वे खुद देखते रहेंगे। नीतीश कुमार की ओर से जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने 19 मार्च को दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की आखिरी तारीख 22 मार्च थी।

नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी और ने नामांकन नहीं किया। 22 मार्च को ही तय हो गया था कि वे निर्विरोध चुने जाएंगे।

ये भी देखे: बिहार में JDU को झटका, वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी छोड़ी

You may also like