गढ़दीवाला, 24 मार्च 2026: गढ़दीवाला के जैन कॉलोनी में सोमवार रात करीब 10 बजे एक व्यापारी के घर के मुख्य गेट पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है।
दो मोटरसाइकिल सवारों ने अचानक तीन गोलियां चलाईं और तुरंत मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना का शिकार हुए व्यापारी चंद्र किशोर उर्फ घुग्गा गांधी चौक में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने तुरंत गढ़दीवाला थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है कि क्या यह रंगदारी वसूली से जुड़ा मामला है। जांच अभी जारी है।
ये भी देखे: BREAKING: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही 8 राउंड फायरिंग