बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां, यहां रिजल्ट करे चेक

by Manu
Bihar Board 10th result

पटना, 23 मार्च 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नतीजे जारी किए। इस साल करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर उपलब्ध है। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर आसानी से परिणाम देख सकते हैं।

इस बार कुल 26 टॉपर बने हैं जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं। लड़कियों ने कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन किया जबकि साइंस स्ट्रीम में लड़के ने टॉप किया।

स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट

– साइंस स्ट्रीम
पहला स्थान: आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 96% अंक

– साइंस स्ट्रीम में दूसरे और तीसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी रहीं।

– कॉमर्स स्ट्रीम
पहला स्थान: निशु कुमारी (गया) – 479 अंक (95.8%)

– आर्ट्स स्ट्रीम
पहला स्थान: रितु कुमारी – 489 अंक

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने टॉपर्स और सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

ये भी देखे: Bihar Board 10th Result 2025: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहा करे चेक

You may also like