MP सतनाम सिंह संधू ने मनीमाजरा स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के साथ मनाई ईद

by Manu
MP Satnam Singh Sandhu

चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: इंडियन माइनॉरिटीज फेडरेशन (आईएमएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद और आईएमएफ के कन्वीनर सतनाम सिंह संधू के साथ मनीमाजरा स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के साथ ईद मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे, जिन्होंने रमज़ान के पवित्र महीने के समापन एवं ईद-उल-फितर पर विशेष नमाज़ अदा की।

मनीमाजरा ईदगाह में भाईचारे और साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित ईद-उल-फितर समारोह में भाग लेते हुए, सांसद सतनाम सिंह संधू ने वैश्विक स्तर पर जारी संघर्षों को देखते हुए विश्व शांति तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए दुआ मांगी। उन्होंने दुनिया भर में बढ़ते युद्धों और विशेषकर पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक तनाव के बीच आपसी सद्भाव, सार्वभौमिक भाईचारा, एकता, आपसी समझ और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इन प्रार्थनाओं ने देश-दुनिया में एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का मजबूत सामूहिक संदेश दिया।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को गले लगाकर और मिठाइयाँ बाँटकर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए, सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा, “सभी देशवासियों, विशेषकर मेरे मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ों और प्रार्थनाओं की सम्पन्नता का प्रतीक है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि यह ईद सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए। यह उत्सव देश में आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत करे और हम सभी को प्रेम और वैश्विक भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।”

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है और निरंतर विश्व में सद्भाव का संदेश देता आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों को सुलझाने की बात कही है।
मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता के उज्ज्वल भविष्य के लिए वैश्विक शांति के महत्व पर हमेशा जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की शांति की विरासत की शक्ति का उपयोग करते हुए दुनिया को यह संदेश दिया है कि भविष्य युद्ध में नहीं है और यह युद्ध का युग नहीं है।

विशेषकर पश्चिम एशिया जैसे संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में संवाद और कूटनीति की वकालत करते हुए समुदाय के सदस्यों ने कहा कि जब दुनिया एक बड़े संकट के कगार पर प्रतीत हो रही है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी का निर्णायक और शांति-उन्मुख नेतृत्व वैश्विक स्थिरता बहाल कर सकता है और सभी के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि का नया युग ला सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तटस्थ नहीं बल्कि शांति के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि युद्ध के समाधान युद्धभूमि में नहीं बल्कि बातचीत से ही मिलते हैं।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष से प्रभावित ईरानियों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।

ये भी देखे: MP सतनाम सिंह संधू ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ‘पॉइंट ऑफ़ कॉल’ सूची में शामिल करने की मांग

You may also like