सोनीपत, 21 मार्च 2026: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शार्प शूटरों को धर दबोचा है। ये तीनों आरोपी पानीपत के असंध रोड पर स्थित एक मनी एक्सचेंजर कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले थे।
गिरफ्तार शार्प शूटरों की पहचान कुणाल (निवासी गांव रोहणा), कृष्ण (निवासी कोट मोहल्ला) और संदीप (निवासी कबीरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन तीनों ने विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक के इशारे पर फिरौती वसूलने के मकसद से फायरिंग की थी।
एसटीएफ की टीम ने गहन खुफिया जानकारी और लगातार निगरानी के आधार पर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सोनीपत एसटीएफ यूनिट के अधिकारी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे और कौन-कौन शामिल थे। इनके अन्य साथियों, हथियारों के स्रोत और गैंग के नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
ये भी देखे: रेवाड़ी पुलिस ने किया दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा एनकाउंटर, मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार