हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ ऐप, जबरन वसूली कॉल्स पर अब लगेगी त्वरित रोक

by Manu
अभेद्य ऐप

चंडीगढ़, 21 मार्च 2026: हरियाणा पुलिस ने जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) कॉल्स पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नया मोबाइल ऐप ‘अभेद्य’ लॉन्च कर दिया है। आज इस ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस ऐप के जरिए आम नागरिक संदिग्ध या धमकी भरी कॉल्स की तुरंत शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पुलिस को रीयल टाइम में सूचना मिलेगी जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सकेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ‘अभेद्य’ ऐप आधुनिक तकनीक पर आधारित है। यह ऐप एक्सटॉर्शन कॉल्स की पहचान करने, उन्हें रिकॉर्ड करने और अपराधी के स्थान को ट्रैक करने में मदद करेगा। इससे पुलिस को तेज और सटीक कार्रवाई करने में आसानी होगी।

हरियाणा पुलिस का कहना है कि यह डिजिटल पहल नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी। साइबर अपराध और फोन आधारित जबरन वसूली जैसे मामलों पर काबू पाने में यह ऐप अहम भूमिका निभाएगा।

ऐप का इस्तेमाल करना आसान होगा। नागरिक इसे प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। शिकायत दर्ज करने पर पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हो जाएगी।

ये भी देखे: हरियाणा पुलिस ने 67 हरियाणवी गाने किए बैन, सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के 19 गाने प्रतिबंधित

You may also like