नाभा में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस सड़क से नीचे उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

by Manu
पीआरटीसी बस

नाभा, 06 फ़रवरी 2026: पटियाला जिले के नाभा में छिंटावाला रोड पर यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस हादसाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार बस बरनाला से अंबाला जा रही थी। छिंटावाला रोड पर अचानक सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई। बस ड्राइवर ने टक्कर से बचने के लिए तेजी से स्टीयरिंग घुमाया जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई। बस सड़क किनारे खेत की ओर जा धंसी लेकिन पलट नहीं गई। अगर बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बस ड्राइवर ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया। सामने से आने वाली गाड़ी की वजह से ऐसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।

ये भी देखे: जालंधर में पीआरटीसी बस हादसा, टायर निकलने से बस अनियंत्रित, हाईवे पर अफरा-तफरी

You may also like