जालंधर में पीआरटीसी बस हादसा, टायर निकलने से बस अनियंत्रित, हाईवे पर अफरा-तफरी

by Manu
पीआरटीसी बस हादसा

जालंधर, 29 दिसंबर 2025: जालंधर शहर में पीआरटीसी बस के हादसाग्रस्त होने की सूचना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लम्मा पिंड चौक के नजदीक ‘कार’ शोरूम के सामने हाईवे पर यह दुर्घटना हुई।

सूत्रों के अनुसार चलती बस का अचानक एक टायर निकल गया। टायर निकलते ही बस अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। सवारियों से भरी बस में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि यह बस पीआरटीसी लुधियाना डिपो की है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच चुकी है। क्रेन की मदद से बस को एक साइड किया जा रहा है ताकि जाम से राहत मिल सके। हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ये भी देखे: जालंधर-कपूरथला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, PRTC बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत

You may also like