नई दिल्ली, 05 फ़रवरी 2026: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग “मोदी की कब्र खुदेगी” का नारा लगा रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पीएम की कुर्सी उनकी पारिवारिक संपत्ति है। मोदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान वाले भी अब उनकी कब्र खोदने की बात कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि उन्होंने धारा 370 की दीवार गिराई और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि किसी ने उनसे उनके स्वास्थ्य का राज पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि “मैं रोजाना 2 किलोग्राम गाली खाता हूं”।
PM मोदी ने कांग्रेस पर देश के राष्ट्रपति का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस के नेताओं ने जिस तरह के शब्द इस्तेमाल किए उससे शर्मिंदगी महसूस होती है। कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं हो पाई जो घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि गरीबी से निकली आदिवासी परिवार से आई महिला राष्ट्रपति के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया उससे महिला का अपमान हुआ आदिवासी समाज का अपमान हुआ और संविधान का अपमान हुआ।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट और दलित परिवार के बेटे का भी अपमान किया। उन्होंने असम की जनता के प्रति कांग्रेस में नफरत झलकने का आरोप लगाया। PM मोदी ने विशेष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल राज्यसभा में ही कांग्रेस के युवराज ने एक माननीय सांसद को “गद्दार” कह दिया सिर्फ इसलिए क्योंकि वह सिख थे। यह पूरे सिख समुदाय का अपमान था।
ये भी देखे: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा दावा, ‘संसद में कल PM मोदी पर हमला होने वाला था’