हरियाणा में पांच जिलों में 26 नए राजकीय आयुष औषधालय खुलेंगे – स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

by Manu
आरती सिंह राव

चंडीगढ़, 04 फ़रवरी 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित सस्ता और सुलभ बनाकर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरुआती चरण में पांच जिलों में कुल 26 नए आयुष औषधालय खोलने की मंजूरी दे दी है। शेष जिलों में भी जल्द ही मैपिंग पूरी कर नए औषधालय स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार राज्यवासियों को किफायती और आसानी से उपलब्ध उपचार मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आवश्यकता के अनुसार नए अस्पताल खोले जा रहे हैं और सस्ती दवाओं की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने जिलावार गांवों की सूची भी साझा की जहां ये 26 नए राजकीय आयुष औषधालय खोले जाएंगे।

– रेवाड़ी जिला (5 गांव): लिसान, करवारा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा, झाबुवा

– महेंद्रगढ़ जिला (6 गांव): सुरजनवास, गुढ़ा, बुचावास, बावनिया, रामबास, रसूलपुर

– करनाल जिला (1 गांव): फफड़ाना

– कुरुक्षेत्र जिला (4 गांव): अजराना कला, कालसा, नलवी, मोहरी

– यमुनानगर जिला (10 गांव): महियुद्दीनपुर, रतनगढ़, भांगड़ा, तलकपुर, खुर्दबन, ताजेवाला, हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह, डारपुर

ये भी देखे: हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यमुनानगर के नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

You may also like