उधमपुर, 04 फ़रवरी 2026: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पहाड़ी और जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकवादियों के बीच मंगलवार से शुरू हुई मुठभेड़ बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सदस्य थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बंसंतगढ़ इलाके में ऑपरेशन चलाया। मंगलवार को रामनगर और बंसंतगढ़ के बीच स्थित ऊपरी दुर्गम क्षेत्र चिगला बलोता में आतंकियों की संदिग्ध हलचल की खुफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
शाम करीब चार बजे जगरेडा क्षेत्र के घने जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ तेज हो गई। बुधवार को ऑपरेशन में आगे बढ़ते हुए दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
सुरक्षाबल अभी भी इलाके में तलाशी और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
ये भी देखे: Udhampur Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे