रेवाड़ी, 04 फ़रवरी 2026: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मोहनपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल बस और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार कुछ स्कूली बच्चों को हल्की चोटें आईं लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
मृतकों की पहचान जेतड़वास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। दूसरी ओर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।
ये भी देखे: रेवाड़ी में टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी चोरी का मामला, आरोपी तमजीद मोहम्मद गिरफ्तार