जुलाना में नशा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

by Manu
Julana Police

जुलाना, 30 जनवरी 2026: जींद जिले के जुलाना थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल की है। वीरवार को गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करेला गांव के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है। सूचना पर तुरंत टीम ने करेला-झमोला गांव के स्कूल के पास रेड डाली।

मौके पर एक व्यक्ति खड़ा मिला। उसकी तलाशी लेने पर 1 किलो 15 ग्राम चरस बरामद हुई। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान करेला गांव निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू हो गई है।

ये भी देखे: जुलाना में गणतंत्र दिवस पुलिस हुई अलर्ट, पुलिस ने होटलों-ढाबों पर सघन सर्च अभियान चलाया

You may also like