Earthquake: लेह-लद्दाख में 5.7 तीव्रता का भूकंप, धरती डोली, कोई नुकसान नहीं

by Manu
भूकंप के झटके

लद्दाख, 19 जनवरी 2026: लद्दाख के लेह क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी पुष्टि की। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई।

एनसीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र लेह-लद्दाख में था। अक्षांश 36.71 डिग्री उत्तर और देशांतर 74.32 डिग्री पूर्व पर स्थित रहा। केंद्र जमीन से 171 किलोमीटर गहराई में था। यह गहराई के कारण झटके दूर-दूर तक महसूस हुए लेकिन सतह पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

झटके कश्मीर घाटी और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। कुछ रिपोर्ट्स में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और मध्य एशिया के इलाकों तक कंपन पहुंचने की बात कही गई।

फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं।

ये भी देखे: Jammu and Kashmir News: लेह-डोडा में भूकंप के झटके, 4.3 और 3.6 रही तीव्रता

You may also like