चंडीगढ़, 15 जनवरी 2026: राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वागड़ अंचल के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व सांसद महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अलविदा कहकर कांग्रेस में वापसी का ऐलान कर दिया है।
मालवीया का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर एक बार लोकसभा सांसद, चार बार विधायक और दो बार मंत्री के रूप में काम किया है। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन की थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में वापस लौटने का फैसला लिया है।
रविवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात के बाद मालवीया ने कांग्रेस में लौटने की औपचारिक घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने भाजपा में जाना अपनी एक राजनीतिक भूल माना है। उन्होंने कहा कि मालवीया की वापसी से पार्टी को वागड़ अंचल में मजबूती मिलेगी और आदिवासी समाज में पार्टी की पकड़ और बढ़ेगी।
ये भी देखे: राजस्थान हाईकोर्ट का सख्त फैसला, कहा- ”हाईवे किनारे सभी शराब ठेके दो महीने में हटाओ, वरना…”