अमृतसर, 15 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता सरूपों के मामले और सिख संस्थाओं पर कथित बयानबाजी को लेकर दिए गए स्पष्टीकरण पेश किए।
मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेका और फिर अकाल तख्त सचिवालय में पहुंचे। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज भी कुछ समय बाद सचिवालय पहुंचे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जत्थेदार साहिब को विस्तार से सफाई दी।
स्पष्टीकरण देने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए थे और जिनके लिए मुझे बुलाया गया था, उनका पूरा स्पष्टीकरण मैंने जत्थेदार साहिब को दे दिया है। मेरी जो वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रही है, जिसमें कुछ आपत्तिजनक बयान दिखाए जा रहे हैं, वह वीडियो AI से बनाई गई है। मैंने यह बात जत्थेदार साहिब को स्पष्ट की है। मैं हर तरह की फॉरेंसिक जांच के लिए तैयार हूं।”
उन्होंने आगे कहा “मेरे पास एसजीपीसी के कामकाज को लेकर बहुत सारी शिकायतें आई हैं, जो मैंने जत्थेदार साहिब को सौंप दी हैं। कुछ लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि मैं अकाल तख्त से टक्कर ले रहा हूं ये पूरी तरह गलत है। मैंने जत्थेदार साहिब को स्पष्ट किया है कि मेरी पूरी श्रद्धा अकाल तख्त में है और तख्त जो भी फैसला लेगा वह मंजूर है।”
ये भी देखे: स्पष्टीकरण देने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान