हरियाणा के नए DGP बने अजय सिंघल, कहा- हर चुनौती में सफल रही हरियाणा पुलिस

by Manu
DGP अजय सिंघल

चंडीगढ़, 01 जनवरी 2026: हरियाणा पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। अजय सिंघल ने गुरुवार को पंचकूला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में औपचारिक रूप से नए पुलिस महानिदेशक (DGP) का पद संभाला। इस मौके पर उनके पूर्ववर्ती DGP ओपी सिंह भी मौजूद रहे और हैंडओवर समारोह में हिस्सा लिया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय में सलामी ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। नए DGP अजय सिंघल ने पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा पुलिस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “चाहे आतंकवाद से लड़ना हो, अपराध को नियंत्रित करना हो या कानून-व्यवस्था बनाए रखना हो, हरियाणा पुलिस ने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। हमें विभिन्न मंचों पर सराहना मिली है।”

DGP अजय सिंघल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार जताते हुए कहा, “मैं हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी देखे: Haryana Police: हरियाणा DGP का सख्त फरमान, SHO खुद रखेंगे बदमाशों पर नजर

You may also like