नाहन, 28 दिसंबर 2025: सिरमौर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में पांवटा साहिब उपमंडल की स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार टीम बातापुल चौक के पास गश्त पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि साबर अली पुत्र दीन मोहम्मद (गांव भगवानपुर, तहसील पांवटा साहिब निवासी) के पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को काबू में कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी देखे: बिलासपुर में नशे पर पुलिस का शिकंजा, 60 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार