ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

by Manu
नन्हे सिपाही श्रवण सिंह

नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2025: पंजाब के 10 वर्षीय श्रवण सिंह आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों की सेवा के लिए ‘नन्हे सिपाही’ कहा जाता है.

श्रवण सिंह ममदोट (फिरोजपुर, पंजाब) के सिटी हार्ट स्कूल के छात्र हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना के जवान उनके गांव में तैनात हुए, तो छोटे से श्रवण ने रोज घर से लस्सी, दूध, छाछ, चाय और रोटी लेकर सैनिकों के लिए पहुंचते थे।

राष्ट्रपति से सम्मान मिलने के बाद श्रवण ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो सैनिक हमारे गांव आए। मुझे लगा कि मुझे उनकी सेवा करनी चाहिए। मैं उनके लिए रोज दूध, चाय, छाछ और बर्फ ले जाता था। मुझे यह पुरस्कार मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा था।”

श्रवण सिंह इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले पंजाब के एकमात्र विद्यार्थी हैं।

ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को पीएम मोदी नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड से करेंगे सम्मानित

You may also like