UP NEWS: सीतापुर में स्कूल प्रशिक्षक और बीएलओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Manu
मौत

सीतापुर, 26 दिसंबर 2025: अतरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय उमेश के रूप में हुई है। उमेश रामपुर कला थाना क्षेत्र का निवासी था और अतरिया कस्बे में किराए के मकान में रहता था। वह स्कूल में प्रशिक्षक के साथ-साथ बूथ स्तरीय अधिकारी के रूप में भी काम करता था।

घटना के समय उमेश अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। अतरिया थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। लोहे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे कटर से काटना पड़ा। कमरे के अंदर उमेश का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने शव को नीचे उतारा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी देखे: SIR ड्यूटी के दबाव में मुरादाबाद में BLO के आत्महत्या के बाद एक महिला BLO वेंटिलेटर पर

You may also like