लखनऊ, 26 दिसंबर 2025: वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर पूरे देश में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर इस मौके पर विशेष आयोजन हुआ।
यहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप का आगमन हुआ। इसके बाद कीर्तन समागम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और साहिबजादों की शहादत को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों की शहादत अदम्य साहस, धर्मनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। उनका बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को कर्तव्यनिष्ठ, सत्यनिष्ठ और राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के अंतर्गत भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री आवास पर हुए कीर्तन समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
ये भी देखे: AAP सांसद ने PM को लिखा पत्र, ‘वीर बाल दिवस’ की जगह ‘साहिबज़ादे शहादत दिवस’ नाम देने की मांग