नई दिल्ली, 19 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।
पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि नितिन नवीन जी से मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों में सफलता की कामना की। मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा। हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।
आपको बता दे कि, नितिन नवीन को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्होंने पद ग्रहण किया।
ये भी देखे: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा