पंजाब में कड़ाके की ठंड, 8 जिलों में येलो अलर्ट, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री

by Manu
पंजाब ठंड

चंडीगढ़, 10 दिसंबर 2025: चंडीगढ़ और पंजाब में ठंड ने तीखा रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट आज से अगले तीन दिनों तक लागू रहेगा।

पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है। इससे रातें और सर्द हो गई हैं। हिमाचल की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

पंजाब में सबसे कम तापमान आदमपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बठिंडा का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रहा। पटियाला को छोड़कर सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का।

रोपड़ में 3.6 डिग्री, अमृतसर में 6.1 डिग्री, लुधियाना में 9.2 डिग्री, पठानकोट में 5.6 डिग्री, बठिंडा में 5.8 डिग्री और गुरदासपुर में 3.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

ये भी देखे: Punjab Weather: पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

You may also like