10
चंडीगढ़, 10 दिसंबर 2025: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दाखा थाने के जंगपुर गांव में मंगलवार शाम एक प्रवासी मजदूर के 8 साल के बेटे पर 7-8 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे का मुंह और चेहरा बुरी तरह कट गया। उसकी आंखें भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।
बच्चे का नाम ऋतिक है। वह गांव में खेल रहा था। अचानक कुत्तों ने उस पर टूट पड़े। परिजनों के मुताबिक अगर पिता समय पर नहीं पहुंचते तो जान भी जा सकती थी।
पिता ने बच्चे को तुरंत मुल्लांपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना में हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पीजीआई भेज दिया गया। वहां इलाज जारी है।
ये भी देखे: Dog Bite Cases: पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन 850 लोग बन रहे शिकार