चंडीगढ़, 10 दिसंबर 2025: वनडे विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान पर लौटने को तैयार है। बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर बरकरार रहेंगी। स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।
यह सीरीज वर्ल्ड कप के बाद टीम का पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा। पहला मैच 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा। दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर को वहीं खेला जाएगा। उसके बाद टीमें तिरुवनंतपुरम जाएंगी। वहां 26, 28 और 30 दिसंबर को बाकी तीन मैच होंगे।
स्मृति मंधाना पर सीरीज के दौरान खास नजर रहेगी। वर्ल्ड कप के बाद वे शादी की चर्चा में रहीं। संगीतकार पलाश मुचल के साथ उनकी शादी 24 नवंबर को तय थी। लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने से इसे टाल दिया गया। बाद में स्मृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर साफ किया कि शादी रद्द हो गई है।
श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), श्री चारणी, वैष्णवी शर्मा।
ये भी देखे: ICC ODI Rankings: स्मृति मंधाना कमाल, ICC वनडे रैंकिंग में दूसरा स्थान किया हासिल