लोकसभा में राहुल गांधी बोले – आरएसएस समानता से डरता है, संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है

by Manu
राहुल गांधी

दिल्ली, 09 दिसंबर 2025: संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरएसएस पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने सदन में कहा कि आरएसएस बराबरी में विश्वास नहीं करता। वह हायरार्की में यकीन रखता है और खुद को सबसे ऊपर मानता है।

उन्होंने आगे कहा कि देश भी कपड़े की तरह है। जैसे धागों से कपड़ा बनता है वैसे ही लोगों से देश बनता है। आरएसएस को इस बात से दिक्कत है। वह सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है। संवैधानिक संस्थाओं पर भी उसकी नजर है।

राहुल ने गोडसे का जिक्र करते हुए कहा कि गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। चुनाव सुधार के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी लेकिन राहुल गांधी आरएसएस और दूसरे विषयों पर बोलने लगे। इससे सदन में शोर शुरू हो गया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू खड़े हुए और बोले कि हम लोग सुनने को तैयार बैठे हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष विषय से बाहर जा रहे हैं। उन्होंने राहुल से चुनाव सुधार पर ही बोलने को कहा। हंगामे के बीच राहुल गांधी ने अपना भाषण जारी रखा। सदन में कुछ देर तक नारेबाजी चलती रही।

ये भी देखे: इंडिगो संकट पर केंद्र सख्त, लोकसभा में बोले राम मोहन नायडू – यात्रियों को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी

You may also like