Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 के विजेता बने गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट रही रनर-अप

by Manu
Bigg Boss 19 Winner

मुंबई, 08 दिसंबर 2025: Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले में टीवी स्टार गौरव खन्ना ने ट्रॉफी जीत ली है। होस्ट सलमान खान ने उन्हें चमचमाती ट्रॉफी सौंपी। साथ ही शो के मेकर्स ने 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक लग्जरी कार भी इनाम में दी।

अनुपमा सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर मशहूर गौरव ने पूरे सीजन में गरिमा और धैर्य का परिचय दिया। टॉप 2 में पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि वे नर्वस महसूस कर रहे थे। लेकिन फैंस ने जमकर वोटिंग की और उन्हें विजेता बनाया। सलमान खान ने भी उनकी तारीफ की और कहा कि वे भविष्य में उनके साथ काम करना चाहेंगे।

फरहाना भट्ट रही रनर-अप

टॉप 2 में फरहाना भट्ट ने भी अपनी जगह बनायी। वे रनर-अप रहीं लेकिन ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी। पूरे शो में उनकी मजबूत मौजूदगी ने फैंस को बांध रखा। फिनाले में अमाल मलिक, तन्या मित्तल और प्रणीत मोर भी टॉप 5 में थे। लेकिन वोटिंग में गौरव आगे निकले।

ये भी देखे: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, अजय देवगन की ‘धमाल 4’ से होगा क्लैश

You may also like